शमिता शेट्टी का जीवन परिचय, उम्र, आयु, फिल्म, रियलिटी शो, पति, हसबैंड, बॉयफ्रेंड, खुलासा (Shamita Shetty Biography in Hindi) (Age, Husband, Bigg Boss, Movies, Networth, Boyfriends)
फिल्मी दुनिया की सबसे फिट और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी अब लाइमलाइट में आ रही है! बिग बॉस ओटीटी में जाकर शमिता ने पहले ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, इसीलिए सभी लोगों का ध्यान सिर्फ इन्हीं की तरफ है। शमिता शेट्टी के बारे में अगर आप विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो शमिता शेट्टी की यह बायोग्राफी जरूर पढ़ें।
शमिता शेट्टी का जीवन परिचय (Shamita Shetty Biography in Hindi)
नाम | शमिता शेट्टी |
पेशा | अभिनेत्री और इंटीरियर डिज़ाइनर |
जन्म तिथि | 2 फरवरी 1979 |
स्कूल | सैंट एंथोनी’स गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई |
कॉलेज | सिडेंहम कॉलेज, मुंबई |
शिक्षा | बी कॉम ग्रेजुएट |
डेब्यु | फरेब मूवी |
शमिता शेट्टी व्यक्तित्व (Shamita Shetty Biography Personality)
शमिता शेट्टी एक बहुत ही फेमस इंडियन एक्ट्रेस और इंटीरियर डिजाइनर है। शमिता शेट्टी एक बहुत ही टैलेंटेड एक्ट्रेस है। एक्टिंग को अपना करियर बनाने के साथ-साथ इन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग को भी पूरा ध्यान दिया। शमिता शेट्टी एक बहुत ही खूबसूरत मॉडल भी हैं। फेमस एक्ट्रेस की बहन होने के बाद भी शमिता शेट्टी ने बॉलीवुड में अपने दम पर अपना नाम बनाया है।
शमिता शेट्टी प्रारंभिक जीवन (Shamita Shetty Biography Early Life)
शमिता शेट्टी का जन्म 2 फरवरी 1979 में कर्नाटक के टुलू बंट परिवार में हुआ था। शमिता शेट्टी छोटी होने की वजह से अपने माता-पिता की लाडली है। शमिता शेट्टी फेमस एक्ट्रेस और मॉडल शिल्पा शेट्टी की जैसी ही दिखती है इतना ही नहीं उनकी अपनी बहन है।
शमिता शेट्टी ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सैंट एंथोनी’स गर्ल्स हाई स्कूल से पूरी की थी। अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद शमिता ने सिडेंहम कॉलेज से कॉमर्स की डिग्री हासिल की। कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर लेने के बाद शमिता ने अपने इंटरेस्ट को देखते हुए मुंबई के SNDT college से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया।
जब उनकी फैशन डिजाइनिंग की कोर्स पूरी हो गई तब वह प्रसिद्ध डिज़ाइनर Manish Malhotra के पास इंटर्न के तौर पर काम करने लगी। लेकिन मनीष मल्होत्रा को शमिता शेट्टी में एक्टिंग की झलक दिखाई देती थी इसीलिए उन्होंने शमिता को सजेस्ट किया कि वह एक्टिंग में अपना हाथ आजमाएं!
शमिता शेट्टी करियर (Shamita Shetty Career)
साल 2000 में शमिता ने आदित्य चोपड़ा द्वारा डायरेक्ट की गई यश राज फिल्म्स की फिल्म “मोहब्बतें” से अपना डेब्यू किया था। मोहब्बतें फिल्म में शमिता ने इशिका का किरदार निभाया था और उनके इस किरदार के लिए साल 2001 में उन्हें आईफा अवार्ड फॉर स्टार डेब्यू ऑफ़ द ईयर फीमेल से सम्मानित किया गया था।
शमिता शेट्टी ने बॉलीवुड में बहुत से हिट सॉन्ग भी दिए हैं। शमिता शेट्टी ने ‘मेरे यार की शादी है’ फिल्म में ‘शरारा शरारा’ गाने पर जबरदस्त डांस किया था। शमिता शेट्टी ने अपनी बहन शिल्पा शेट्टी के साथ फरेब फिल्म में किया था। एक्टिंग करियर पर ध्यान देने के साथ-साथ शमिता शेट्टी ने इंटीरियर डिजाइनिंग को भी अपना साइड करियर चुना था। साल 2011 में शमिता शेट्टी ने इंटीरियर डिजाइनिंग शुरू कर दी थी। शमिता शेट्टी की एक गोल्डन लीफ इंटीरियर्स नामक एक रजिस्टर्ड कंपनी है।
शमिता शेट्टी के एक्टिंग के प्रति प्यार ने उन्हें वापस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने के लिए मजबूर कर दिया। शमिता शेट्टी टेलीविजन पर बिग बॉस, झलक दिखला जा खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में नजर आई थी।
शमिता शेट्टी परिवार (Shamita Shetty Family)
शमिता शेट्टी की छोटी लेकिन बहुत ही प्यारी फैमिली है। शमिता शेट्टी के पिता का नाम सुरेंद्र शेट्टी है। जबकि मां का नाम सुनंदा शेट्टी है। शमिता शेट्टी के पेरेंट्स टैम्पर प्रूफ वाटर कैप्स बनाने वाली कंपनी pharmaceutical industry के मैंनुफैक्चर है। शमिता शेट्टी की बहन शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री की बहुत ही फेमस एक्ट्रेस है, उन्होंने अब तक बहुत सारी फिल्मों में काम किया है।
शमिता शेट्टी सुपरहिट फिल्में (Shamita Shetty Superhit Movies)
शमिता शेट्टी ने अपने एक्टिंग करियर में बहुत सारे फिल्में की हैं। शिल्पा शेट्टी के फेमस फिल्मों का नाम है –
- मोहब्बतें
- फरेब
- बेवफा
- है बेबी
- साथिया
- जहर
शमिता शेट्टी बिग बॉस 15 (Shamita Shetty Bigg Boss 15)
शमिता शेट्टी बिग बॉस OTT का हिस्सा तो थी ही मगर 23 सितंबर के दिन बिग बॉस 15 के होस्ट देबोलीना और आरती मिलकर यह बात सबके सामने लाई कि अब शमिता शेट्टी भी बिग बॉस का हिस्सा बनेगी। बिग बॉस के घर में जाने के बाद शमिता शेट्टी ने वहां अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शमिता शेट्टी 12 साल पहले बिग बॉस सीजन 3 में पार्टिसिपेंट थी लेकिन उन्हेंबीच में ही बिग बॉस के घर को अलविदा कह कर बाहर आना पड़ा था क्योंकि उस समय उनकी बहन शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की शादी हो रही थी। लेकिन इस बार शमिता शेट्टी के जोश को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह इस बार बिग बॉस जीतने के पुरे मूड में है।
शमिता शेट्टी नेटवर्थ (Shamita Shetty Networth)
यह बात अलग है कि शमिता शेट्टी ने अपने एक्टिंग करियर में बहुत सारी फिल्में नहीं की है लेकिन उन्होंने जितनी भी फिल्में की है वो बहुत ही अच्छी थी इतना ही नहीं शमिता शेट्टी हाल ही में रिलीज़ हुई पॉपुलर वेब सीरीज ब्लैक विडो में नजर आई थी। साथ ही साथ शमिता शेट्टी एक बहुत ही फेमस इंटीरियर डिज़ाइनर भी हैं। इसीलिए शमिता शेट्टी के पास कमाई के एक नहीं बल्कि कई सारे जरिए हैं। शमिता शेट्टी कई सारे ब्रांड को भी एंडोर्स करती हैं। शमिता शेट्टी के नेटवर्थ की बात की जाए तो शमिता के पास करीब 7 से 35 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
शमिता शेट्टी अफेयर्स, बॉयफ्रेंड (Shamita Shetty Affairs Boyfriend)
हालांकि शमिता शेट्टी ने अब तक शादी नहीं की है। शमिता शेट्टी हरमन बवेजा को डेट कर रही हैं! लेकिन इन दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को मीडिया में स्वीकार नहीं किया है।
शमिता शेट्टी रोचक तथ्य (Shamita Shetty Facts)
शमिता शेट्टी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य हमने नीचे सांझा किए है –
- शमिता शेट्टी साल 2009 में बिग बॉस सीजन 3 में नजर आई थी।
- शमिता शेट्टी ने अपनी बहन शिल्पा शेट्टी के साथ फरेब फिल्म में काम किया था।
- साल 2015 में शमिता शेट्टी झलक दिखला जा सीजन 8 में नजर आई थी।
- साल 2011 में शमिता शेट्टी ने एक्टिंग को छोड़कर वापस अपना इंटीरियर डिजाइनिंग करियर शुरू किया था।
होम पेज | यहाँ क्लिक करें |
FAQ
Q : शमिता शेट्टी का दूसरा कैरियर कौन सा है ?
Ans : इंटीरियर डिजाइनिंग।
Q : शमिता शेट्टी शिल्पा शेट्टी की कौन है ?
Ans : बहन
Q : शमिता शेट्टी पहले किस साल बिग बॉस में आई थी ?
Ans : 2009 में।
Q : शमिता शेट्टी क्या शादीशुदा है ?
Ans : नहीं !
Q : शमिता शेट्टी खतरों के खिलाड़ी में आई हैं ?
Ans : हां !
अन्य पढ़ें –
- करण कुंद्रा का जीवन परिचय
- रोहनप्रीत सिंह का जीवन परिचय
- सुहाना खान का जीवन परिचय
- कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय