इंदु मल्होत्रा का प्रारंभिक जीवन,जीवन से जुड़ी मुख्य जानकारियां,कुछ महत्वपूर्ण केस, आयु, जन्म तारिक,जन्म स्थान, पति, पिता, माता, जाती, कैसे, रिटायरमेंट)(Indu Malhotra Early Life, Important Points, Important Cases, age, birth date, birth place, parents, case, husband,cast, retirement)
आजकल एक बार फिर रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज इंदु मल्होत्रा सुर्खियों में हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को ले कर होने वाली जांच अब रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में की जाएगी। आपको बता दे कि इंदु मल्होत्रा भारत की पहली महिला अधिवक्ता थीं जो सुप्रीम कोर्ट सीधे ही वकील से सुप्रीम कोर्ट की न्यायधीश बन गईं थीं। करीबन तीन साल तक इस पद पर रहने के बाद साल 2021 में उनकी रिटायरमेंट हो गई। तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं जस्टिस इंदु मल्होत्रा के बारे में। यहां उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
जस्टिस इंदु मल्होत्रा का प्रारंभिक जीवन (Justice Indu Malhotra Early Life)
जस्टिस इंदु मल्होत्रा का जन्म चौदह मार्च, 1956 को बेंगलुरु में हुआ था। इनके पिता का नाम ओम प्रकाश मल्होत्रा था को कि पेशे से सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट थे। इनकी मां का नाम सत्य मल्होत्रा था। इंदु अपने भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। आपको बता दें कि इंदु मल्होत्रा का परिवार इंदु के जन्म के कुछ समय बाद ही नई दिल्ली कुछ समय बाद दिल्ली आ गया था। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन लेडी श्री राम कॉलेज से पूरा किया था। इसके बाद उन्होंने लॉ में डिग्री ली। जब इंदु एक लॉ स्टूडेंट हुआ करती थीं तभी उन्होंने मिरांडा हाउस कॉलेज और विवेकानंद कॉलेज में बतौर शिक्षक पढ़ाया भी था। इंदु मल्होत्रा एक मेधावी छात्रा और एक बेहद जागरूक अधिवक्ता थीं। इन्होंने सुप्रीम कोर्ट के लिए होने वाले एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एग्जामिनेशन में पहला स्थान हासिल किया था, जिस परीक्षा को बहुत से लॉयर क्लियर भी नही कर पाते हैं।
जस्टिस इंदु मल्होत्रा के जीवन से जुड़ी मुख्य जानकारियां (Important Points)
नाम | इंदु मल्होत्रा |
जन्म | चौदह मार्च, 1956 को |
जन्म स्थल | बेंगलुरु में |
माता | सत्य मल्होत्रा |
पिता | ओम प्रकाश मल्होत्रा |
पति | ज्ञात नहीं |
जस्टिस इंदु मल्होत्रा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण केस (Important Cases)
- सबरीमाला केस: जस्टिस इंदु मल्होत्रा के करियर में सबरीमाला कैसे सबसे चर्चित रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इंदु मल्होत्रा इकलौती जज थीं जिन्होंने इस केस में अन्य चार पुरुष न्यायाधीशों से अलग विचार दिए थे। जहां बाकी न्यायाधीशों ने मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के लिए सहमति दी थी वहीं इंदु मल्होत्रा ने इसके विरुद्ध अपनी राय दी।
- समलैंगिक यौन संबंध मामला: जस्टिस इंदु मल्होत्रा उस पीठ में भी शामिल थीं जिसने समलैंगिक संबंधों को अपराध श्रेणी से हटाया था।
क्यों चर्चा में हैं जस्टिस इंदु मल्होत्रा? (Why in news?)
हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज इंदु मल्होत्रा को उस ज्यूडिशियल कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है जो प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई कथित भूल की जांच करेगी।
FAQs
क्या इंदु मल्होत्रा रिटायर हो चुकी हैं?
हां।
इंदु मल्होत्रा कब रिटायर हुईं?
साल 2021।
इंदु मल्होत्रा से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण केस कौनसा है?
सबरीमाला केस।
इंदु मल्होत्रा की उम्र कितनी है?
65 वर्ष।
अन्य पढ़ें –